आपसी विवाद में चली गोली से युवक की हालत गंभीर महुआ के निजी अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज,
आपसी विवाद में चली गोली से युवक की हालत गंभीर
महुआ के निजी अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज,
महुआ अनुमंडल के कटहारा थाना अंतर्गत मंसूरपुर हलैया गांव की घटना
महुआ। रेणु सिंह
आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद मामला तूल पकड़ा और गोलीबारी हो गई। जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की रात करीब 10:30 बजे महुआ अनुमंडल के कटहरा थाना अंतर्गत मंसूरपुर हलैया दरगाह की है।
मंगलवार को यहां मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मुखलाल सहनी के पुत्र 35 वर्षीय लगन सहनी और उसके साथी के बीच विवाद हो गया। जिसको लेकर उसे कमर के ऊपर दाहिनी ओर एक गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद व्यक्ति हल्ला होने के बाद लोगों को आते देख अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर घायल का बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक और मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर ली है।
इधर घायल लगन सहनी की पत्नी ज्योति कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति देवरा श्याम सहनी और उत्पल सहनी के साथ चेहराकला चौक पर दवा लाने जा रहे थे। जहां रास्ते में दरगाह पुल के पास दो बाइक पर पांच लोग खड़े थे। जिन्होंने राम लखन सैनी की बाइक को रोककर मारपीट करने लगे। इसी बीच लगन सहनी को गोली मार कर घायल कर दिया गया। महिला ने दो व्यक्ति को नामजद भी किया है। इधर निजी अस्पताल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की तहकीकात की। घटना का कारण आपसी विवाद और वर्चस्व दिखाना बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि सभी एक गुट के ही हैं। इधर इलाज कर रहे हैं आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर केसी विद्यार्थी ने बताया कि युवक को दाहिनी ओर से गोली बायी ओर निकल गई है। अंदर का पार्ट्स काफी डैमेज हो गया है।
