सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने पेश की आकर्षक प्रस्तुति
सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने पेश की आकर्षक प्रस्तुति
महुआ। रेणु सिंह
आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के साथ बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने बताया कि दशहरे की छुट्टी के पूर्व यह कार्यक्रम बच्चों द्वारा पेश किया गया। डांडिया गरबा नृत्य में साक्षी कुमारी, रोशनी कुमारी, नायरा कुमारी, कुमारी सोनाली, प्रियंजलि कुमारी, स्मिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, सुचिता कुमारी, मुस्कान कुमारी, अराधना कुमारी, राजनंदनी, कोमल, काजल, सोनम, शबनम, अंजलि, अंशु प्रिया, अनुप्रिया, संजना कुमारी को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक, शिक्षिका संगीता कुमारी, सुधा कुमारी, सुमन लता, विनीता कुमारी, आशा कुमारी, गीता कुमारी सहयोगात्मक भूमिका निभाई।
