May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीने पर कलश स्थापित कर देवी साधना में जुटा भक्त

सीने पर कलश स्थापित कर देवी साधना में जुटा भक्त
महुआ। रेणु सिंह

सीने पर कलश स्थापित कर देवी साधना में एक भक्त जुटा हुआ है। भक्त को देखने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर ओस्ती भूतनाथ चौक स्थित देवी के दरबार में एक भक्त कलश स्थापना से ही सीने पर कलश रख साधना में लीन है।
शनिवार को साधना में जुटे भक्त को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। हसनपुर ओस्ती वार्ड संख्या 04 निवासी युवक चंद्रमोहन पासवान मन्नत पूरा होने के बाद माता के दरबार में सीने पर कलश स्थापित कर उनकी साधना में लीन है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भक्त को सीने पर कलश स्थापित करने के बाद देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इधर सीने पर कलश स्थापित कर रखें भक्ति चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि वह प्रतिपदा से ही सीने पर कलश स्थापित कर रखे हैं और दशहरा को समापन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को 6 दिन बीत गए लेकिन कोई दिक्कत नहीं हुई है। माता की कृपा से सब कुछ ठीक-ठाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.