May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पट खुलने के बाद माता का दिव्य रूप दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पट खुलने के बाद माता का दिव्य रूप दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
महुआ। रेणु सिंह

मां दुर्गा का पट खुलने के बाद उनका दिव्य रूप दर्शन के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां प्रसिद्ध देवी मंदिर गोविंदपुर के साथ हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल परिसर, महुआ बाजार के पुराना हाट बड़ी देवी जी और हरपुर बेलवा भवानी चौक पर मां अंबिके का पट शुक्रवार की रात खोल दिया गया। इसी के साथ आस्था और भक्ति परवान चढ़ी है।
शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर में तो महिला श्रद्धालु की भीड़ माई की पूजन के लिए उमड़ पड़ी। इधर महुआ देसरी मार्ग के हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल परिसर स्थित दुर्गा पंडाल में आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। महुआ बाजार के गोला रोड स्थित बड़ी देवी जी पर दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया। यहां पर महिला श्रद्धालुओं ने माई की आरती उतारी। हरपुर बलवा भवानी चौक पर मंत्र जाप गूंज रहे हैं। इधर फुलवरिया पूर्वी, कुशहर, छतवारा, महुआ गांधी स्मारक, पातेपुर रोड, पुराना बाजार, राम लखन सिंह मार्केट, मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, तिवारी जी के मेला, जवाहर चौक, कन्हौली, रानीपोखर, बिरना, बेलकुंडा, बेरई, सेन्दुआरी, कड़ियों, शाहपुर भदवास, गद्दोपुर, डोगरा, पहाड़पुर, मधौल, जीड़वारा, हकीमपुर सहित विभिन्न जगहों पर रविवार की शाम माता का पट खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.