बूथ सहेलियों के साथ संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यों की चर्चा
बूथ सहेलियों के साथ संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यों की चर्चा
महुआ। रेणु सिंह
जदयू के द्वारा बूथ सहेलियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को महुआ के मानपुरा स्थित बीएड कॉलेज पर किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी उन्हें दी गई। साथ ही उनसे फीडबैक भी लिया गया।
यह संवाद कार्यक्रम का आयोजन जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय के द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें महुआ विधानसभा के 11 पंचायत से आए बूथ सहेलियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी और आम लोगों के बीच के संबंध का फीडबैक भी दिया। यहां पर चर्चा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे सम्मान को लेकर महिलाओं ने खुशी जताई और आस्था जताया। इस मौके पर जदयू अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, पार्टी के महुआ विधानसभा प्रभारी अमरनाथ चंद्रवंशी, हिमाचल कुमार, राजकुमार राय आदि ने अपने विचार रखें। मौके पर सभी बूथ सहेलियों को जागेश्वर राय के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
