सृजन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रदर्शित ।
सृजन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रदर्शित ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के छतवारा ग्राम स्थित सृजन पब्लिक स्कूल के छात्राओं द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रदर्शित किया। इस झांकी के प्रदर्शित करने के पीछे उद्देश्य यह था कि मां भगवती के 9 स्वरूपों की जानकारी बच्चों को दी जाए ताकि उनके अंदर श्रद्धा भक्ति का समावेश हो। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है तथा उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले कल्याणकारी आशीर्वाद को प्राप्त किए जाते हैं ।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डी के सिंह ने बताया कि आधुनिक युग में बच्चों में श्रद्धा भक्ति की भावना ओत प्रोत करने के लिए बच्चों को मां दुर्गा के नौ रूपों का दर्शन कराया गया। इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद दीपक कुमार एवं रंजन कुमार ने बच्चों की आकर्षक झांकी देखकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर श्रद्धा भक्ति की भावना को भरने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है ।इस मौके पर लोक सहायक स्वच्छता अवशिष्ट प्रबंधक नेहा कुमारी भी उपस्थित थी ।
