महुआ पुरानी बाजार दुर्गा पूजा समिति में श्रद्धालुओं ने की श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना ।
महुआ पुरानी बाजार दुर्गा पूजा समिति में श्रद्धालुओं ने की श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ( वैशाली )नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि रविवार की रात्री में आचार्य संजय मिश्रा के द्वारा विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शक्ति की अधिष्ठात्रि मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद पूजा-पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। मूर्तिकारों द्वारा आंख खोलते ही घंटियों, शंखों और मंत्रों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालु माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा लग रहे थे । माता जगदंबा का आवाहन करने लगे । माता का पट खुलने के साथ ही सिसकोहरा ,बेल , गन्ना, नारियल आदि फलों की बलि देकर 56 प्रकार का भोग लगाया गया । उसके बाद महाआरती किया गया। पूजा पर विकास जयसवाल, रंजन ठाकुर ,डॉ सोनू, शौरभ कुमार एवं गौरव सोनी अमित पटवा, बैठे हुए हैं। इसके पूर्व प्रातः काल में माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि स्वरूप पूजा अर्चना की है । इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारा भक्ति की अनुभूति दिला रहा था। आस्था और साधना का संगम बना हुआ था । आयोजक समिति द्वारा पूजा स्थलों पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान मंदिरों में लोगो की भारी भीड़ रही। माता के पट खुलते ही भक्तों द्वारा पूजन करने एव महिलाओं द्वारा खोइचा भरने एव पूजा करने की भीड़ लगी रही। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कुमार कौशिक, आशीष कुमार बिट्टू, भगवान चौधरी, श्री राम चौधरी, शंकर पटवा, चुनमुन चौधरी, विजय गुप्ता, मुकेश सिन्हा, प्रभात जायसवाल, अमन कुमार, दीपुद्द्त चौधरी, मंटू चौधरी , सोनू कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश ठाकुर, मंटू तिवारी ,गोलु ठाकुर, नैतिक कुमार, समोद कुमार, रूपक जयसवाल , गोलु कुमार ,अरविंद मोदी, अजय ठाकुर, प्रिंस सोनी, हिमांशु कुमार , अभिषेक उपाध्याय विकाश कुमार, अजित पैटी, सहित अन्य लोग थे ।
