दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।
दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।
भगवानपुर प्रखंड स्थित हुसैन खुर्द में दुर्गापूजा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इस संबंध में हुसैन खुर्द के मुखिया शिव प्रसाद सुमन ने बताया कि 25 वर्षों से हुसैन खुर्द के बच्चा चौक पर मां दुर्गा की आराधना बड़े श्रद्धा के साथ की जाती है ।इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर चार दिवसीय विदेशिया शैली में लोकसंगीत की प्रस्तुति दी जा रही है । इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। विगत के वर्षों में इस गांव में नाटकों का सफल मंचन हुआ करता था, जिसमें हुसैन खुर्द निवासी उमेश कुमार प्रसाद सिंह सक्रिय हुआ करते थे । बीते 5 सितंबर को इन्हें राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है । इस उपलब्धि के लिए दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इन्हें अंग वस्त्र व माला बनाकर सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया शिव प्रसाद सुमन ने कहा कि यह हमारे पंचायत के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच के उच्च विद्यालय बेलवर घाट के शिक्षक को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है । पंचायत के सरपंच रघुनाथ प्रसाद सिंह ने भी इन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है। कमेटी के सभी सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी माला पहनाकर श्री उमेश कुमार प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया शिवप्रसाद सुमन एवं सरपंच रघुनाथ प्रसाद सिंह ने किया ,जबकि संचालन बीके बिहारी ने किया। इस अवसर पर श्री उमेश प्रसाद ने भी कुछ गीत गाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। जिसमें चली जा रही है उमर धीरे-धीरे एवं कुमार विश्वास की पंक्तियां गाये। इसके बाद लोक संगीत के कलाकारों ने एक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर नंदलाल सिंह,रामबाबू साह, दिनेश सिंह ,मनोज सिंह, शिव चंद्र सिंह, विश्वेश्वर सिंह, राम लगन पासवान नींबू पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
