May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर से विश्व वृद्ध दिवस मनाया गया।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना की ओर से विश्व वृद्ध दिवस मनाया गया।

विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम सहारा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पटना संवाददाता

पटना सिटी:विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विश्व वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम सहारा , अगमकुआं गुलजारबाग कामलदाह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा नई दिल्ली के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के आदेश पर तालुका विधिक सेवा समिति पटना सिटी के द्वारा पैनल अधिवक्ता राज किशोर पंडित,पारा लीगल वॉलिंटियर्स सनोवर खान (PLV) के द्वारा बृद्धा आश्रम सहारा गुलजार बाग़ में जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया
वरिष्ठ नागरिक संरक्षण और कल्याण अधिनियम, 2007* सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाओं और जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए बताया कि “वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उपेक्षा से बचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.