May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समसपुरा में “आई मिलन की रात “नाटक का सफल मंचन ।

समसपुरा में “आई मिलन की रात “नाटक का सफल मंचन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ (वैशाली) दुर्गा पूजा के अवसर पर नवमी तिथि को बरहर चौक मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्व सुरेंद्र शास्त्री की विरासत कुशहर की नाट्य कला परिषद की टीम ने “आई मिलन की रात ” नाटक का सफल मंचन किया ।नाटक मंच का उद्घाटन महुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) के उम्मीदवार संजय सिंह ने फीता काटकर किया ।इस मौके पर उन्हें दुर्गा पूजा समिति द्वारा शाल देकर सम्मानित किया गया ।उन्होंने नाटक में भाग लेने वाले तमाम कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सुमन राजा द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक “आई मिलन की रात “का सफल मंचन किया गया ,हालांकि भारी बारिश के बीच में कलाकारों एवं दर्शकों को थोड़ी परेशानियां भी हुई लेकिन कलाकारों ने अपनी कला का ऐसी समा बंधा ,जिससे भारी बारिश में भी दर्शन जमे रहे ।इसमें मुख्य भूमिका निभाने वालों में सूरज की भूमिका नाटक के नायक रामस्वरूप राम एवं नाटक की नायिका चंदा जिसे रूपा सिन्हा ने बखूबी निभाया ।इस नाटक अन्य कलाकारों में पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान, सरपंच प्रतिनिधि यूगल किशोर पासवान, उमाशंकर पासवान, डॉ सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोहर गुप्ता ,इंद्रजीत कुमार, मुकेश कुमार, महेश राम ,उद्घोषक महेश प्रसाद सिंह सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.