May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बरहर चौक पर अहंकारी रावण का पुतला धू -धू कर जला , दर्शकों ने आतिशबाजी का लिया आनंद।

बरहर चौक पर अहंकारी रावण का पुतला धू -धू कर जला , दर्शकों ने आतिशबाजी का लिया आनंद।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत बरहर चौक पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए हजारों की संख्या मे भीड़ खचाखच भरी थी। कार्यक्रम बरहर चौक मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजब लाल राय, दिलीप कुमार राय,रामसागर सिंह ,सुधीर मालाकार, सचिव प्रमोद सिंह , उप सचिव विजय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , अजीत कुमार ठाकुर,सुरेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह,दीपक कुमार,अमित कुमार, डॉ रणजीत कुमार,वागीश मिश्रा,ब्रजनन्दन राय सहित अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया गया था। रावण दहन कार्यक्रम से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जदयू नेत्री डॉ आसमा प्रवीण ने लाखों की संख्या में रावण दहन देखने जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि रावण दहन बुराई पर सत्य और धर्म की विजय का संदेश देता है। बताते चलें कि निर्धारित समय पर रावण के पुतले पर कमान से तीर छोड़ा गया। जिसके बाद पुतले में आग लगते ही आतिशी धमाके गूंज उठे। आसमान में सतरंगी आतिशी नजारे बिखरने लगे। रावण दहन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग मेले जाकर जम गए। पुतले को आग लगाते ही जय श्री राम के जय घोष से आसमान गुंजायमान होने लगा। दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। राम रावण युद्ध के दौरान लोग जोश में आकर जयकारे लगाने लगे। मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया श्याम बाबू पासवान , दयाल शरण ने बताया कि विशालकाय रावण निर्माता विक्रम कुमार , धीरज कुमार , सोहन कुमार , राज कुमार, सोनू कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से यहां प्रतिवर्ष रावण का पुतले बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.