महुआ में शोभा यात्रा निकालकर मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन।
महुआ में शोभा यात्रा निकालकर मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली)नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्रि महापर्व के समापन पर शनिवार को विजयादशमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा , माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं भगवान भोलेनाथ प्रतिमाओं का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। विसर्जन घाट पर लाइट का पुख्ता इंतजाम किए गए। यह शोभायात्रा पूजा पंडाल से निकालकर मिश्रा पेट्रोल, पंचमुखी चौक, मंगरू चौक, थाना चौक, देसरी रोड, विष्णु चौक, महावीर मंदिर होते हुए बाया नदी के धोबिया घाट पहुंची । चल रहें शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे की भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमें और माता के जयकारों से शहर गूंजता रहा। विसर्जन से पहले भक्तों ने मां दुर्गा के साथ अन्य प्रतिमाओं की पूजा अर्चना मंगल आरती किया उसके बाद प्रतिमाओं को नम आंखों से बाया नदी में पर विसर्जन किया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई के साथ अगले साल जल्द आने की कामना की । इस मौके पर चुनमुन चौधरी, कुमार कौशिक पप्पू , आशीष कुमार बिट्टू , शंकर पटवा, हिमांशु सिंह विजय निराला, मंटू चौधरी, साहिल ठाकुर, अमन जायसवाल, प्रिंन्स सोनी, मुकेश ठाकुर, मुकेश सिन्हा, घंटु कुमार अजय ठाकुर, अजय पैटी आलोक पैटी,, विकाश जायसवाल, गौरव सोनी, प्रभात जायसवाल, डॉ. सोनू गुप्ता, आलोक भगत, गोलु ठाकुर, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार ,रंजन कुमार मंटू तिवारी , पंकज कुमार, अभिषेक उपाध्याय, अमित पटवा, रंजन ठाकुर, विकाश कुमार , पंकज गुप्ता, राजू माली सहित अन्य कमेटी के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन शामिल थे।
