May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय

भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक में आंदोलन का निर्णय

*12 मार्च से जिलाधिकारी के समक्ष अनशन आन्दोलन में प्रखंड से होगी बड़ी भागीदारी- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*

*रसोई गैस की किल्लत दूर हो-मनोज कुमार सिंह*

ताजपुर/समस्तीपुर. ( अब्दुल कादिर ) : – – – –
11 मार्च 2026

भाकपा माले के फतेहपुर शाखा की बैठक मंगलवार सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस किल्लत, आवास योजना में घूसखोरी, मनरेगा में लूट, आपूर्ति एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार की उदासीनता से आम लोग परेशान हैं। जनहित के मुद्दों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आगे जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम भी किया जाएगा।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव में लोगों को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पार्टी सदस्य रंजीत कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर हसनपुर के मंगलगढ़ में करीब 1 हजार पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ पुनर्वास की मांग को लेकर 12 मार्च से समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन में प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.