March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित

बिहार दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर जगतारणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन समन्वयक अविनाश कुमार ने किया। प्रतियोगिता में कॉम्प्लेक्स के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों ने भाग लिया। गणित ओलंपियाड में वर्ग 1 से 5 में अभिमन्यु कुमार, 6-8 में अविनाश कुमार, क्विज में 1-5 ऋषभ राज ,6 – 8 में आदर्श राज, चित्रांकन में 1 से 5 में सोनाक्षी कुमारी एवं 6 से 8 में रिचा भारती, 9 से 12 गणित ओलंपियाड में आदित्य कुमार, क्विज में आर्यन कुमार एवं चित्रांकन में शांति कुमारी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा । संचालिका ने सभी बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की सबों ने बेहतर प्रयास किया। मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ठाकुर,राजीव कुमार, कुणाल कुमार, रविंद्र कुमार,विपिन कुमार त्रिवेदी, सौरभ कुमार ,अजय कुमार, मुकेश ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.