कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण
कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण
विभूतिपुर/समस्तीपुर
मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय राघोपुर में आयोजित दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोहन कुमार ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को फूलमाला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात लड़कियों के कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के कैप्टन को मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वाती कर्ण द्वारा कप देकर पुरस्कृत किया गया। वही उपविजेता टीम को युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू के द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया।वहीं अन्य प्रतियोगिता में सभी अव्वल आए प्रतिभागी को भी कप, मेडल देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वाति कर्ण ने कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, नियमित खेलकूद से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है,मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है,और मोटापा व अन्य बीमारियां दूर रहती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी ज़रूरी है,क्योंकि यह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है और दिमाग को तरोताज़ा रखता है। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क, और हार-जीत को खेल भावना से स्वीकार करना सिखाते हैं। हमें हार से हताश होने की बजाय, फिर से प्रयास करना सिखाते हैं,जो जीवन का एक बड़ा सबक है।मौके पर शिक्षक रजनीश कुमार ,प्रभाकर कुमार, रुपेश कुमार,अरविंद राम आदि उपस्थित थे।
