April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्काउट गाइड के द्वारा ऑनलाइन पाठशाला का संचालन । / रिपोर्ट नवनीत कुमार

स्काउट गाइड के द्वारा ऑनलाइन पाठशाला का संचालन । / रिपोर्ट नवनीत कुमार

1 min read

स्काउट गाइड के द्वारा ऑनलाइन पाठशाला का संचालन
महुआ। नवनीत कुमार
कोविड संक्रमण से बचाव तथा बंदी को देखते हुए विद्यार्थियों की ऑनलाइन पाठशाला स्काउट एंड गाइड द्वारा की जा रही है। बताया गया कि पठन-पाठन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए वर्ग प्रथम से 12वीं तक के लिए भारत स्काउट गाइड वैशाली के जिला सलाहकार सह प्रखंड साधन सेवी छात्र-छात्राओं में ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।
साधन सेवी प्रमोद कुमार सहनी के द्वारा ऑनलाइन पाठशाला का संचालन बीते वर्ष से किया जा रह है। यह पाठशाला फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल, सरकारी स्कूल एजुकेशन के नाम से संचालित किया जा रहा है। सरकारी स्कूल एजुकेशन, यूट्यूब चैनल का लिंक से प्रमोद कुमार सहनी डिजिटल डिवाइस की उपयोगिता वाले विद्यार्थियों के लिए व्हाट्सएप एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज व शिक्षा दे रहे हैं। यूट्यूब चैनल के माध्यम से विषय विशेष शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाइन पाठशाला का संचालन ऑडियो वीडियो व डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। साथी साथ मोटिवेशनल स्पीच एवं पठन-पाठन जारी रखने के लिए विशेष रूप से मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। बताया गया कि दूरदर्शन के डी डी बिहार चैनल पर मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय कार्यक्रम का भी प्रसारण वर्ग 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए दिनांक सोमवार से प्रारंभ किया जाएगा। मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय एवं ऑनलाइन, ऑफलाइन पठन-पाठन से जुड़े रहने के लिए , विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से साधन सेवी श्री सैनी ने अपील की है। ई लाइब्रेरी ऑफ टीचर्स एंड स्टूडेंट्स प्लेटफार्(ई लॉट्स) दीक्षा प्लेटफार्म का लाभ भी लेने के लिए बच्चों एवं अभिभावकों से अपील किया गया है। बीआरपी के द्वारा बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को सक्रिय बनाए रखने के लिए मुस्कुराहट अभियान, ऑनलाइन मोटिवेशनल स्पीच, ऑनलाइन डांस कंपटीशन, ऑनलाइन बाद विवाद आदि विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का भी आयोजन भी गूगल मीट, जूम, फेसबुक पेज आदि के माध्यम से किया जा रहा है। इस ऑनलाइन पाठशाले को विद्यार्थी पसंद भी कर रहे हैं और वे इससे जुड़कर शिक्षा ग्रहण करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Logged in as adminLog out

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.