February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आक्रोशित ग्रामीणों ने चकनसिर गांव में जमकर बबाल किया तथा निर्माण कार्य को बाधित कर दिया./रिपोर्ट बबलू मिश्रा

पातेपुर अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।

पातेपुर के महुआ ताजपुर मार्ग के बहुआरा शिव मंदिर के पास से होते हुए पातेपुर बाजार से खेसराही, सुक्की गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में संवेदक द्वारा मानक के अनुरूप सड़क निर्माण नही किये जाने तथा घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने को लेकर चकनासिर गांव में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की तथा कुछ देर के लिए कार्य को बाधित कर दिया.  इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पातेपुर प्रखंड स्थित सुक्की गांव से डढूआ, चकनसिर, खेसराही, पातेपुर बाजार से होते हुए एसएच 49 से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग के निर्माण के दौरान निर्माण कार्य मे लगे कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण के मानक के अनुरूप कार्य नही कराए जाने तथा निर्माण कार्य मे घटिया मेटेरियल का उपयोग किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकनसिर गांव में जमकर बबाल किया.लोगो ने थोड़ी देर के लिए निर्माण कार्य को बाधित कर दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पी डब्लू डी द्वारा निर्मित सड़क में सड़क निर्माण के मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नही किया जा रहा है. एक तरफ सड़क बन रही है वही दूसरी ओर से टूटती जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.