April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*आम आदमी पार्टी बिहार* आप ने किया रिक्त पड़े नर्स एवं टेक्निशियन के पदों को भरने की मांग..* *सैंकड़ों वेंटिलेटर...

कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की दिशा में गंभीरता पूर्वक प्रयास करें: जिलाधिकारी – ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता पर पैनी निगाह रखने की सलाह – टीम बनाकर निजी अस्पतालों का जांच करने का आदेश मुजफ्फरपुर। 29 अप्रैल जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित बैठक उनके कार्यालय कक्ष में गुरुवार आहूत की गई। बैठक में कोविड-19 से संबंधित आवश्यक दवाओं को लेकर सिविल सर्जन एवं डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर को सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी जगह कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। इसी बिंदु पर उन्होंने डिप्टी ड्रग कंट्रोलर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की दिशा में गंभीरता पूर्वक प्रयास करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि कोई शिकायत मिलती है और जांचोपरांत सही पाया जाता है तो संबंधित पर जिम्मेदारी फिक्स करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध कराए जाने वाले चिकित्सीय ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता की गंभीरतापूर्वक अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करेंगे तथा सतत निगरानी बनाए रखेंगे। चिकित्सीय ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति, उठाव एवं वितरण हेतु गठित टीम के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन इसकी जांच करें तथा दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कोविड मरीज प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सरकारी कोविड हेल्थ सेंटर,कोविड डेडीकेटेड हेल्थ सेंटर या निजी अस्पताल जहां पर कोविड के मरीजों का उपचार हो रहा है उस पर सदैव निगरानी रखी जाए। निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित हो कि सभी अस्पतालों में कोविड के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में कोविड मरीजों का समुचित उपचार हो। सिविल सर्जन को टीम बनाकर निजी अस्पतालों का जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई निजी अस्पताल बिना विधिवत अनुमति के कोविड मरीजों का इलाज कर रहा है तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।साथ में यह भी निर्देशित किया गया कि कोविड केयर सेंटर एवं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती कोविड के मरीजों को समय पर उचित गुणवत्ता के अनुरूप अल्पाहार, पानी एवं भोजन आदि की उपलब्धता में कोताही नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक परिवहन में 50% का अनुपालन सख्ती से करवाएं। यह बात सामने आई कि दिल्ली से आने वाली बसों में बेतिया,मोतिहारी, सीतामढ़ी बेगूसराय और मधुबनी के पैसेंजर्स को मुजफ्फरपुर में ही उतार दिया जाता है। जिलाधिकारी ने जिला परिवहन अधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत उप विकास आयुक्त डॉ० सुनील कुमार झा, अपर समाहर्ता राजस्व -राजेश कुमार, सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम, डीसीएलआर पूर्वी श्री स्वप्निल, डीएसपी मुख्यालय,डीपीआरओ कमल सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल, अपर अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी पूजा प्रीतम,प्रभारी अनुमाण्डल पदधिकारी पूर्वी कुमारी मनीषा,गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी कुमार अभिषेक एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की दिशा में गंभीरता पूर्वक प्रयास करें: जिलाधिकारी - ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता...

होम आईसोलेशन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिए निर्देश •होम आइसोलेशन में रह...

जिला अस्पतालों, डीसीएचसी, सीसीसी एवं डेडिकेटेड कोविड सेंटर में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए-जिलाधिकारी -जिलाधिकारी की लोगों...

कोरोना से सुरक्षा के लिए बांट रहे मास्क - तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता गांव के युवाओं ने कोरोना संक्रमण...

कोविड अस्पतालों का हाल जानने देर रात निकले जिलाधिकारी - गर्म पानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक केतली उपलब्ध कराने का निर्देश...

समस्तीपुर पुलिस को मिली सफलता,सुपारी किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। समस्तीपुर(जकी अहमद) समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी मो0 सगीर उर्फ लालबबू का पुत्र सुपारी किलर मो0 चांद को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसकी पुष्टि गुरुवार को मुफ्फसिल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने की। प्रेस वार्ता में डीएसपी ने बताया कि मो0 चांद जो कई हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कांडो में फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर लगातार तकनिकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर छपामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में 28 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिला की मो0 चांद मथुरापुर घाट के पास किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही एसआईटी टीम एवं मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उक्त स्थान पर चेकिंग प्रारम्भ कर दिया गया। इसी क्रम में मो0 चांद को लोडेड हथियार के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने विगत वर्ष में मनमोहन झा हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कि है। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि इनका साथी शशि राय को मनमोहन झा से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोनवर्षा चौक के पास मनमोहन झा को हत्या करने का सुपारी के तौर पर पांच लाख रुपया मिला था। इसमें सौरभ झा के चालक का हत्या डीएभी पब्लिक स्कूल मोहनपुर को पास किए थे। इतना ही नहीं 2017 में एक लड़का को उठाकर ले जाकर शशि राय के घर पर गला काटकर हत्या किए थे। पुलिस ने बताया कि इसने ही एक वकील की हत्या रेलवे ट्रैक पर पैसा लेकर किया था। डीएसपी ने बताया कि यह कई कांडो में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि मो0 चांद पर दर्जनों मामले दर्ज है। बदमाश के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाईल बरामद किया गया है। इस कामयाबी को लेकर मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष की काफी प्रशंसा की जा रही है।

समस्तीपुर पुलिस को मिली सफलता,सुपारी किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। समस्तीपुर(जकी अहमद) समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला...

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.